अपने 'कलेक्शन' के प्रचार के लिए न्यूड हुईं एलिजाबेथ हर्ले!

हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले, अपनी बेहद उत्तेजक तस्वीरों और फोटोशूट्स के लिए जानी जाती हैं। कई बार उनके फोटोशूट्स पर उनके आलोचकों की त्यौरियां भी तन चुकी हैं। खबर है कि एलिजाबेथ ने अपने बेडक्लोथ्स की नई रेंज के प्रचार की खातिर न्यूड फोटोशूट कराए हैं।
46 वर्षीय हर्ले इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फिरकी गेंदबाज शेनवार्न के साथ हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टफील्ड इन लंदन स्टोर में हाउस ऑफ फ्रेजर के लिए लेविस बेड लेनिन कनेक्शन लांच किया था। इनकी कीमत 10 पाउंड से लेकर 70 पाउंड तक रखी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस कलेक्शन को काफी खरीददार मिलने वाले हैं।
एक डेली न्यूजपेपर को बताते हुए हर्ले ने कहा, "शेन मेरे बेडरूम टेस्ट को प्यार करते हैं। हमने इसके लिए अपने बेडरूम में टेस्टिंग की और जो हमें पसंद आया वो सामने है।"हर्ले ने यह भी बताया कि उनके काम में उनकी मोरक्को और भारत, विशेषकर राजस्थान ने काफी प्रेरित किया, जो उनकी डिजाइन में दिखता है।
शेन वार्न से पहले एलिजाबेथ के संबंध अरुण नायर से भी थे। उन दोनों ने बाकायदा शादी भी की थी। मजेदार बात यह थी कि उन दोनों ने मैरिज सेरेमनी दो बार की। पहली बार 2 मार्च, 2007 को सेडले कास्टल इन ग्लॉस्टरशायर में उसके बाद दूसरी जोधपुर, राजस्थान के एक महल में। अरुण पेशे से एक कपड़ा व्यवसायी हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक जुलाई 2010 में इंग्लैंड में घोड़ों की रेस के दौरान लिज हर्ले और शेन वॉर्न की मुलाकात हुई। इसके बाद से दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। वार्न के साथ बढ़ती नजदीकियां ही अरुण और हर्ले के तलाक का कारण बनी।
अरुण नायर से पहले लिज हर्ले हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ह्यू ग्रांट के साथ रहीं। लेकिन सन 2000 में दोनों का 20 साल का लंबा रिश्ता टूट गया था।





