फैन्स ने किया कुछ ऐसा कि जस्टिन बीबर को आया गुस्सा!
dainikbhaskar.com
| May 18, 2012, 12:24PM IST

जस्टिन के उस फैन ने अपने 'अंग' को 'जैरी' उपनाम दिया था। और बड़ी बात ये है कि 'जैरी' ट्विटर पर करीब एक हफ्ते पहले ट्रेंड में शामिल था। अपने प्रशंसकों के ऐसी उटपटांग हरकतों से परेशान बीबर ने कहा था, "ये मजाकिया है। मेरे फैन्स बड़ी अजीब हरकते करते हैं।" यह पूछने पर कि उन्होंने जैरी बीबर नाम क्यों दिया उन्होंने खेद प्रकट करते हुए कहा, " मुझे पता नहीं, कि उन्होंने ऐसा नाम क्यों दिया।"
जस्टिन और विवादों का बहुत पुराना रिश्ता है। अभी हाल ही में बीबर की महिला फैन्स को उस समय तगड़ा झटका लगा जब स्टेज शो के दौरान उनकी अंडरवियर दिख गई। ये शर्मनाक हादसा तब हुआ जब बीबर की लो-स्लंग जीन्स नीचे सरक गई और सफेद बॉक्सर शॉर्ट्स दिख गई।
इस हादसे से कुछ दिन पहले भी जस्टिन बीबर ने अपने सारे फैन्स को बड़ा झटका दे दिया था जब वो अपने शानदार लुक वाले सिल्की बालों के बिना नजर आ रहे थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि जस्टिन बीबर अपने लुक से तौबा कर लेंगे जो अब तक लाखों लोगों की पसंद बन चुका है।
जस्टिन बीबर एक टी.वी. शो 'जिमी किमेल लाइव' में अपने इस शेव्ड लुक में नजर आए थे। अच्छा हुआ जो उन्होंने सिर्फ ऐसी कैप पहनी थी जिससे वो ऐसे लग रहे थे।
जस्टिन से जुड़ी एक और बात है जो शायद आप ना जानते हों, कम उम्र में ही काफी शोहरत बटोर चुके गायक जस्टिन बीबर के इत्र को फीफी अवॉर्ड मिलेगा। कांटैक्टम्यूजिक के मुताबिक 'ब्वॉयफ्रेंड' से मशहूर हो चुके बीबर ने पिछले साल महिलाओं के लिए इत्र की पेशकश की थी।
इस बार उन्हें एलिजाबेथ टेलर फ्रेगरेंस सेलिब्रेटी ऑफ द इयर अवॉर्ड दिया जाएगा। बीबर ने कहा है कि एलिजाबेथ टेलर फ्रेगरेंस सेलिब्रेटी ऑफ द इयर के लिए मेरे नाम की घोषणा हुई है। इसका मतलब है कि मेरे प्रशंसकों और फ्रेगरेंस फाउंडेशन से मुझे सहायता मिली है।
जस्टिन ड्रियु बीबर एक कनेडियाई पॉप गायक हैं। बीबर का पहला गीत "वन टाइम" 2009 में रिलीज किया गया और यह कनाडा के शीर्ष दस गीतों में रहा। उनका पहला अल्बम माई वर्ल्ड, नवंबर 2009 में रिलीज किया गया। वह पहले कलाकार हैं जिनके सातों गाने बिलबोर्ड हॉट 100 की सूची में शामिल थे।







