अपनी लव लाइफ में लाना चाहते हैं बदलाव तो विद्या को करें फॉलो!

अगर आप किसी के साथ किसी भी तरह की रिलेशनशिप में हैं और अपने रिश्ते की पकड़ और मजबूत करने के लिए दूसरों से सलाह लेते हैं तो विद्या बालन से सीख लीजिए! हम आपको विद्या की एक खास बात बता रहे हैं जिसकी मदद से वह अपने बिलव्ड के प्रति अपना प्रेम जाहिर करती हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि ऐसा करने से दोनों के रिश्ते काफी मजबूत होते होंगे।
आपको बता दें कि 30 दिसंबर, 2011 को विद्या को उनके मित्र सिद्धार्थ राय कपूर ने जुहू में एक 14 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि विद्या इन दिनों उस फ्लैट को अपने आइडियल होम में बदलने में बिजी हैं।
विद्या जो पहले कभी तारा रोड अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स जुहू में नजर नहीं आती थीं, अब अक्सर वहीं देखी जाती हैं। सूत्रों का कहना है कि विद्या अपने घर के इंटीरियर को लेकर बहुत सतर्क हैं इसी वजह से वह जल्द ही घर में बदलने वाले फ्लैट के ब्यूटीफिकेशन की निगरानी करती रहती हैं।
बिल्डिंग में रहने वाले एक सूत्र के मुताबिक, "फ्लैट के तैयार होने में अभी करीब 6 महीन और लगेंगे। विद्या डिजाइनरों के साथ फ्लैट की फर्निशिंग को लेकर चर्चा में बिजी रहती हैं। वह अक्सर सुबह या दोपहर के समय अकेले आती हैं और करीब एक घंटे अपने फ्लैट में बिताती हैं। सिद्धार्थ अब तक एक बार ही उनके साथ आए हैं।"
तो, आपको क्या लगता है कि प्रेमी को रिझाने के लिए होममेकर की भूमिका ठीक है या नहीं!







