विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Trivia >> Genelia D’Souza Refused To Work With Amitabh Bachchan?

जेनेलिया ने किया अमिताभ के साथ काम करने से इंकार!

dainikbhaskar.com | May 09, 2012, 10:52AM IST
 
 


आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बता रहे हैं जिसे पढ़ आप सोचते रह जाएंगे। ये एक ऐसा मौका था जिसे छोड़ना कोई कलाकार अपने सपने में भी नहीं सोचेगा। मगर जेनेलिया को जब वो मौका मिला तो उन्होंने उसे कोई खास तवज्जो नहीं दी।

 

मौका था बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का। जब जेनेलिया को ये ऑफर मिला उसने मना कर दिया था। जेनेलिया ने ये फैसला यूं ही नहीं लिया उनके पास अमिताभ के साथ काम ना करने का वाजिब कारण था।
 
आपको बता दें कि जेनेलिया ने जब पहली बार मॉडलिंग में कदम रखा उस समय वो सिर्फ 15 साल की थीं। उस समय जेनेलिया, अमिताभ के साथ पारकर पेन का विज्ञापन करने के लिए चुनी गई थीं। पर वो शूट जेनेलिया की परीक्षा से सिर्फ एक दिन पहले होना था इसलिए जेनेलिया ने उस ऑफर को मना करके अपनी पढ़ाई करना ही बेहतर समझा।
 
खैर डायरेक्टर को दाद देनी पड़ेगी कि उन्होंने जेनेलिया को उस शूट के लिए राजी कर लिया। इस विज्ञापन के लिए अमिताभ को बहुत तारीफें मिलीं थीं। अमिताभ ने जेनेलिया के काम से इंप्रेस होकर कहा था कि "उसका काम अच्छा था और उसके हाव-भाव बहुत ही सहज थे।"

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment