पूरा देश इस बात पर बहस कर रहा है कि नरेंद्र मोदी को अगला प्रधानमंत्री होना चाहिए या नहीं। पर हम आपको इस बहस में नहीं डालना चाहते। हम आपको बता रहे हैं नरेंद्र मोदी की स्टाइल के बारे में। आपको शायद ही पता हो लेकिन नरेंद्र मोदी के कुर्ते को देखकर आप भले ही उन्हें स्वदेसी समझने लगें लेकिन बता दें कि उनकी शानदार शॉल फेमस इंटरनेशनल ब्रांड गुची की है।
मोदी दिन में दो बार अपने कपड़े बदलते हैं और अपने पसंद की ब्रांड के ही कपड़े पहनते हैं।
गुची एक इटैलियन फैशन हाउस है जो दुनिया भर में अपने लेदर कलेक्शन के लिए फेमस है। गुची के भारत में सिर्फ तीन स्टोर हैं। भारत में गुची का पहला स्टोर मुम्बई में खोला गया था। इसके अलावा बैंगलोर में गुची के स्टोर हैं। दिल्ली के लग्जरी मॉल डी.एल.एफ एम्पोरियम में भी आपको ये ब्रांड मिल जाएगा। वहीं, चीन में गुची के 35 स्टोर हैं।
देखिए मुख्यमंत्री की कुछ स्टाइलिश तस्वीरें।