पूरी दुनिया है दीवानी और इन्हें नहीं डांस में कोई इंटरेस्ट!
dainikbhaskar.com
| Feb 19, 2013, 16:43PM IST

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड की लगभग 15 फिल्में की हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी फिल्म में नृत्य नहीं किया है।
उनका कहना है कि इसके पीछे उनकी हरियाणवी और जाट मानसिकता जिम्मेदार है, जिसके मुताबिक लड़के नृत्य नहीं करते।
हाल ही में टेलीविजन कार्यक्रम ‘नच बलिए’ के सेट पर मंगलवार को रणदीप ने कहा, ‘मैं नृत्य को लेकर काफी कॉन्शस रहता हूं।
आज भी मैं जाट वाली मानसिकता से चिपका हुआ हूं, जिसके मुताबिक लड़के नृत्य नहीं करते।
इसलिए, डांस करने में मुझे काफी हिचक होती है। उम्मीद है कि मुझे इससे छुटकारा जरूर मिल जाएगा।






