'नर्मदा की हालत सुधारने के लिए मैं खुद काम करूंगी'
dainikbhaskar.com
| Feb 09, 2013, 14:40PM IST

गंगा और यमुना की तरह नर्मदा भी प्रदूषित है। नर्मदा की हालत सुधारने के लिए मैं खुद काम करूंगी। अब तक सिर्फ दो नदियों पर ही नृत्य नाटिका तैयार की है, अब नर्मदा नदी पर भी नाटिका तैयार करूंगी।
इसके लिए नदी महोत्सव के आयोजकों से जानकारी लेकर बिंदु तय करूंगी। यह बात शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नदी महोत्सव में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देने आईं अभिनेत्री हेमामालिनी ने हेलिपेड पर दैनिक भास्कर से विशेष चर्चा में
कही।
हेलिकॉप्टर से शाम 4.30 बजे होशंगाबाद आईं हेमामालिनी ने कहा कि बॉलीवुड के साथियों और अन्य लोगों को भी नृत्य नाटिका के जरिए नर्मदा की स्थिति बताऊंगी।
नृत्य नाटिका किस तरह की होगी, इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि नदी महोत्सव के आयोजक और राज्यसभा सदस्य अनिल माधव दवे ने प्रदूषण सहित अन्य बिंदुओं पर लिटरेचर दिया है। इसी लिटरेचर से मैं अपनी कार्ययोजना बनाऊंगी।






