शो रद्द होने के बाद बोले हनी—मैंने नहीं लिखा गाना दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नए साल के मौके पर आयोजित किया जाने वाला अपना शो रद्द करने पर मजबूर हुए रैपर हनी सिंह ने उस पूरे विवाद से पल्ला झाड़ लिया जिसमें कहा जा रहा था कि उनके गाने आपत्तिजनक होते हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गा चुके 28 साल के हनी ने कहा कि जिस गाने के बाबत आपत्ति जताई जा रही है उसे उन्होंने नहीं लिखा है।