विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Controversies >> Hotheaded Justin Bieber And Selena

सेलेना ने होतीं तो मुश्किल में फंस सकते थे जस्टिन

Agency | May 28, 2012, 11:51AM IST
 
 


आमतौर पर सेलेब्रिटीज और मीडियाकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बनती रहती है। इसका कारण भी बहुत सीधा सा है कि जब सेलिब्रिटीज प्राईवेसी चाहते हों और तभी मीडियाकर्मी उनके पीछे पड़े हों तो वे झुंझला उठते हैं और कई बार वे अपना गुस्सा मीडियाकर्मियों पर उतार देते हैं, जिसका खामियाजा भी फिर उन्हें देर-सबेर भुगतना ही पड़ता है।


फिलहाल हम बात कर रहे हैं विख्यात पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की। क्योंकि हाल ही में जस्टिन जब गर्लफ्रेंड सेलिना गोम्ज के साथ समय बिता रहे थे, तभी एक फोटोग्राफर ने इनकी तस्वीरें उतारना शुरू कर दीं। जस्टिन को यह बात इतनी नागावार गुजरी कि वे उस फोटोग्राफर से भिड़ गए। मामला बिगड़ते देख तुरंत सेलिना बीच-बचाव में आ गईं और जस्टिन को शांत किया।
 
सेलेना के बीच में आने के चलते मामला जल्दी शांत हो गया और इसके बाद सेलेना, जस्टिस की बाहें थामें अपने रास्तें चल दीं। यानी की इस मामले में सेलेना की जितनी तारीफ की जाए कम है। शायद वे इस नाजुक पल में भी यह भांप गई थी कि मीडिया से भिड़ना उनके ब्वॉयफ्रेंड के लिए अच्छा साबित नहीं होगा।
 
यहां एक तरफ यह कहा जा सकता है कि मीडिया को भी चाहिए कि वे सेलिब्रिटीज की प्राईवेसी का भी ध्यान रखें, लेकिन दूसरी तरफ सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है कि सेलिब्रिटीज का वजूद भी मीडिया ही है। क्योंकि उनकी पब्लिसिटी का आधार ही मीडिया है और मीडिया के बिना वे लाचार हैं। इसलिए यहां कहना शायद सटीक होगा कि इन दोनों को ही एक-दूसरे को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment