हॉस्टल में ही कंपोज़ कर डाला था अपना पहला गाना

गायक पलाश सेन ने हाल ही में आरोप लगाया है कि आमिर खान द्वारा होस्ट किए जा रहे शो "सत्यमेव जयते" कि ट्यून, म्यूज़िक कंपोज़र राम संपथ ने उनके एक एल्बम से चुराई है।
गानों के शौकीन सभी लोग पलाश सेन के नाम को बहुत अच्छे से जानते हैं। पलाश सेन यूफोरिया बैंड के प्रमुख गायक हैं। आपको ये जानकर बहुत ही अच्छा लगेगा कि पलाश सेन अपने कॉलेज के दिनों से ही म्यूज़िक कंपोज़ कर रहे हैं।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि पलाश सेन ने अपनी पढ़ाई मेडिकल कॉलेज से की है। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में ही अपना पहला गाना कंपोज़ कर दिया था। उनके कंपोज़ किए गए पहले गाने का नाम था "हेवन ऑन सेवन्थ फ्लोर"।
वैसे नाम तो कुछ भी हो सकता है पर उनके गाने के नाम के पीछे एक मजेदार कहानी है। दरअसल पलाश सेन के हॉस्टल का फ्लोर सातवां था। अब आपको समझ आ ही गया होगा कि उनका हेवन सेवन्थ फ्लोर क्यों था। लोग उनको पोली के नाम से भी पुकारते हैं। पलाश की जिंदगी की एक मजेदार बात और है कि वो एक आर्थोपैडिक सर्जन भी हैं।





