भीड़ से घबराती हैं बिपाशा बसु
dainikbhaskar.com | Dec 19, 2012, 09:42AM IST

हाल ही में साकी नाका पर एक इवेंट में मौजूद भारी भीड़ से घबराकर बिपाशा वहां से निकल गईं।
वैसे, बांग्ला ब्यूटी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस साल की शुरुआत में भी बिप्स बेंगलुरु के एक मॉल में भीड़ से डरकर भाग गई थीं।
सूत्रों के मुताबिक, बिपाशा को साकी नाका में एक स्टोर की ओपनिंग करनी थी, लेकिन वह स्टोर के बाहर खड़ी भीड़ को देखकर वहां से निकल गईं।
हालांकि बिपाशा के साथ भीड़ में फंसने के कई केसेज भी हो चुके हैं। एक बार, दुर्गा पूजा में जॉन अब्राहम ने उन्हें भीड़ से बचाया था, तो पिछले दिनों ‘राज 3’ के प्रमोशन के दौरान अहमदाबाद में महेंद्र सिंह धोनी उनके और भीड़ के बीच में आ गए थे।
हालिया इवेंट में भी ऑर्गनाइजर्स ने बिपाशा की सेफ्टी के काफी इंतजाम किए थे।






