भाग्यशाली हूं कि मुझे बेहतरीन रोल्स मिले हैं
dainikbhaskar.com | Feb 25, 2013, 09:16AM IST

आखिरकार, उसे स्टार वन पर ‘दिल मिल गए’ में डॉक्टर अरमान मलिक की भूमिका मिली, जिसने उन्हें सितारा हैसियत प्रदान की । इस समय वह जी टीवी पर प्रसारित हो रहे ‘कुबूल है’ में गुस्सैल, अपने ही ख्यालों में डूबे रहने वाले और बोरिंग युवा तथा सफलतम बिजनेसमैन की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे अच्छी खासी टीआरपी मिल रही है। यह सीरियल अन्य प्रसारित लोकप्रिय सीरियलों की कतार में खड़ा हो गया है।
करण ने शरारत भरी मुस्कान के साथ कहा, ‘‘पहली बात तो यह कि मैं हमेशा से हैंडसम रहा हूं। असद का चरित्र अपने जीवन में कुछ ऐसे पड़ाव से गुजरा है कि उसे कभी भी जीवन के रूमानी पहलू को खोजने का मौका ही नहीं मिला और उसे रोमांस पर यकीन भी नहीं है, क्योंकि माता-पिता के साथ उसकी जिंदगी में जो कुछ गुजरा है, उसे देखकर उसका रोमांस से विश्वास ही उठ गया है।
आप अपने किरदार से किस तरह से जुड़ा पाते हैं ?
‘वास्तव में मैं उसकी तरह दिखाई देता हूं। वह बहुत ही ज्यादा जिम्मेदार इंसान है। वह कुछ ऐसा है जैसा मेरे सहित हर इंसान होता है। मैं सोचता हूं वह अपने जीवन में मिले दुख-दर्द के बोझ से कुछ ज्यादा ही दबा हुआ है। लेकिन इसके अलावा उसमे ऐसा कुछ नहीं है जो मुझे उससे जोड़ता हो। लेकिन क्या वह अत्यधिक संकीर्ण विचारों वाला व्यक्ति नहीं है, खासकर महिलाओं के प्रति उसका व्यवहार।
‘ मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बेहतरीन रोल्स मिले हैं और मैं जो किरदार कर रहा हूं, महिलाएं उन्हें पसंद करती हैं और मैं इससे खुश हूं। असद एक बहुत मजबूत इंसान है। करण ने अपनी निजी लाइफ पर बात करने से परहेज किया। ड्रीम रोल के बारे में करण ने कहा, ‘वास्तव में मैं अग्निपथ के रीमेक में काम करना चाहता था, लेकिन वह भूमिका पहले ही ऋतिक रोशन के पास चली गई थी। ऋतिक ने इसमें बेहतरीन अभिनय किया।






