आपने कभी सलमान तो कभी शाहरुख के एब्स देखें होंगे, तो कभी आमिर और रितिक के एब्स ने तो होश ही उड़ा दिए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे हाथ किसका होता है।
आज हम आपको मिलवा रहे हैं ऐसे ही एक शख्स से जिसने आप सबको चौंका दिया था। जानते हैं कैसे? 'गजनी' में 'मिस्टर परफेक्ट' आमिर को परफेक्ट बॉडी दिला कर। जी हां, हम बात कर रहे हैं सेलिब्रिटी ट्रेनर सत्यजीत चौरसिया की।
आमिर के साथ सत्यजीत ने लगभग असंभव काम कर जो उपलब्धि हासिल की उसका जितना भी बखान किया जाए कम होगा। उन्होंने dainikbhaskar.com से हुई खास बातचीत में लिपोसक्शन (फैट कम करने की लिए की जाने वाली सर्जरी) पर खुलकर चर्चा की। उनका कहना है कि लोगों को यह गलतफहमी है कि सेलिब्रिटीज़ कॉस्मेटिक प्रक्रिया पर डिपेंड होते हैं।