'मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है'
dainikbhaskar.com
| Jan 27, 2013, 00:50AM IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द सिटी दैट नेवर स्लीप्स’ के लिए नए हीरो की तलाश में है। वीना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं अपने हीरो का सिलेक्शन करूंगी।
मैं बहुत एक्साइटेड हूं और मेरा मानना है कि नए टैलेंट को मौका मिलना चाहिए। फिल्म के हीरो के लिए हो रहे कॉम्पिटीशन का मैं समर्थन करती हूं और मैं नए हीरो का इंतजार कर रही हूं।’ इस बीच वीना ने कहा कि फिलहाल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है।
उन्होंने कहा कि अभी वह फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं और उनकी शादी का अभी वक्त नहीं आया है। वीना अंतिम बार फिल्म ‘दाल में कुछ काला है’ में नजर आई थीं ।







