देखें धक धक गर्ल माधुरी की सुपरहिट गीतों की तस्वीरें
dainikbhaskar.com
| May 15, 2012, 18:24PM IST
धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने के जन्मदिन पर देखिए उनके सुपरहिट गानों की तस्वीरें। इनमें से कई गाने ऐसे होंगे जिन्हे आपने थियेटर में देखकर सीटी बजाई होगी।
माधुरी दीक्षित के मेगा स्टारडम का सफर "एक दो तीन", "धक-धक करने लगा", "चोली के पीछे क्या है" जैसे चार्टबस्टर गीतों में उनके शानदार और लचीले डांस की बदौलत तेजी से आगे बढ़ा।
माधुरी दीक्षित अपने फैन्स के दिलों पर आज भी राज करती हैं। माधुरी का एक गाना 'चोली के पीछे' क्या है विवादित होने के साथ-साथ बहुत लोकप्रिय भी हुआ था।
माधुरी के ठुमके
1) आजा नच ले- ये गीत फिल्म 'आजा नच ले' का टाइटल गीत है। इस गीत को सुरों में पिरोया है सुनिधि चौहान ने। इस गीत में माधुरी के ठुमकों ने दर्शकों को सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया था।
2)धक-धक करने लगा- फिल्म 'बेटा' का गीत 'धक-धक करने लगा' उस समय का सुपर हिट गीत था। इस गीत से ही माधुरी को नया नाम मिल गया था 'धक धक गर्ल'। इस जोड़ी ने पर्दे पर खूब हंगामा बरपाया और दर्शकों की तारीफें बटोरी थीं ।
3) दीदी तेरा देवर दीवाना- दीदी तेरा देवर दीवाना गीत माधुरी के करियर को चमकाने में काफी सहयोगी रहा था। 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के 'दीदी तेरा देवर दीवाना..' गाने के लिए लता मंगेशकर को फिल्म फेयर के विशेष पुरस्कार से सम्मानित की गई थीं।
4) डोला रे- ये गीत बेहतरीन डांस और मुश्किल कोरियोग्राफी के कारण चर्चा में रहा। फिल्म 'देवदास' के गीत 'डोला रे' में ऎश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित बेहतरीन डांस जोड़ी रही है।
5) चोली के पीछे- ये गीत माधुरी की फिल्म 'खलनायक' का है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म का एक गाना चोली के पीछे क्या है विवादित होने के साथ-साथ बहुत लोकप्रिय भी हुआ था।





