क्या बिपाशा को मदद चाहिए?

क्या बिपाशा बासु के लिए बॉलीवुड में काम ढूंढना मुश्किल हो रहा है? उनके सारे दोस्त उनको अच्छे रोल दिलवाने में उनकी मदद कर रहे हैं। क्या आपको याद है कि कुछ दिन पहले शाहिद कपूर भी उनकी इसी मामले में मदद कर रहे थे।
शाहिद और बिपाशा सिद्धार्थ आनंद के साथ और उनकी पत्नि के साथ मुम्बई स्थित उनके रेस्टोरेंट में कॉफी पीते नजर आए थे। खबर मिली थी कि शाहिद चाहते थे कि बिपाशा हॉलीवुड फिल्म नाइट एंड डे के रीमेक में काम करें। सिद्धार्थ ने कहा कि मैं स्क्रिप्ट लिखने के बाद कास्टिंग के लिए सोच पाउंगा। वाकई शाहिद ने बिपाशा को काम दिलाने के लिए अच्छी कोशिश की।
ऐसे ही बिपाशा के एक और दोस्त राना दग्गुबती ने कोशिश की थी कि बिपाशा को राम गोपाल वर्मा कि अगली फिल्म में एक आयटम नंबर मिल जाए।
वैसे बिपाशा ने इन बातों के लिए साफ मना किया है कि वो काम के लिए किसी कि मदद ले रहीं हैं। खैर ये कौन स्वीकार करेगा कि कोई काम के लिए दोस्तों पर डिपेंडंट है।





