क्या विवेक का बैड लक चल रहा है?

हम सोचते हैं कि विवेक कि जिंदगी में कुछ और बुरा न हो पर शायद ये उनका बैड लक है जो उनके काम बिगाड़ देता है। पता चला था कि विवेक क्रिश 3 कि शूटिंग में व्यस्त हैं जो जल्दी ही इस खबर में बदल गई कि उनका नांम गल्ती से लिया गया था। अब बिचारे विवेक क्या बोलते? विवेक ने कहा कि मैंने किसी फिल्म कि स्क्रिप्ट देखी तो इसका मतलब ये नहीं है कि मैं वो फिल्म कर रहा हूं।
विवेक पिछली बार न्यूज़ में थे जब मीडिया में ये बात उछली थी कि विश्व स्वास्थ संगठन के एंटी स्मोक मूवमेंट के एंबसडर विवेक ऑबरॉय मुंबई में में एक रेस्टोरेंट में हुक्का पीते नजर आए। खीज में विवेक ने कहा कि मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि मीडिया इतनी गैर जिम्मेदार हो सकती है कि ऐसी खबरें छापे। मैंने एंटी स्मोक के लिए 11 साल काम किया है। जो नुकसान हो गया है उसकी भरपाई तो नहीं हो पाएगी।
उफफ बिचारे विवेक कि किस्मत।





