शाहरुख को लेना चाहिए सलमान खान से सबक!
dainikbhaskar.com
| May 18, 2012, 16:01PM IST

बॉलीवुड स्टार्स खुद को शांत रखने की बेहद कोशिश करते हैं मगर जब उन्हें किसी बात पे झल्ला जाते हैं तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। गुस्से में बॉलीवुड के सितारे अपनी सोचने की क्षमता से भी हाथ धो बैठते हैं। ये बात आप सलमान खान की हरकतों से साफ जाहिर हो जाती है। सलमान लोगों और जो उनके बारे में 'सच' लिखते हैं पर भड़कने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि वो आज भी मीडिया पर्सन्स से समर्थन पाने के लिए आज भी संघर्ष कर रहे हैं।
क्या शाहरुख नशे में थे जो उन्होंने लोगों के साथ बुरा बर्ताव किया, उन पर चिल्लाए? क्या वो भी अब अपने प्रतिद्वंदी के नक्शेकदम पर चलने लगे हैं? हो सकता है... क्यूंकि पिछले पांच महीनों में सलमान से ज्यादा किंग खान की खिंचाई हो चुकी है।
सलमान खान इन दिनों अपने फिल्मों की स्क्रिप्ट बदलवाने और अपने फिल्म निर्माताओं को परेशान करने के कारण चर्चा में हैं। जबकि इसके ठीक उलट शाहरुख का व्यवहार कहीं अधिक विवादास्पद होता जा रहा है। शाहरुख इन दिनों शारीरिक रुप से आक्रामक होने, नियमों का उल्लंघन करने और प्रियंका के साथ कथित संबंधों को लेकर बहस का विषय बने हुए हैं।
शाहरुख गायक अभिजीत को लेकर भी सुर्खियों में आ चुके हैं। अभिजीत ने किंग खान के खिलाफ अपनी झुंझलाहट साफ जाहिर की थी। आपको बता दें कि अभिजीत ने शाहरुख खान के लिए कई गाने गाए हैं। वो गाने काफी लोकप्रिय भी हुए। मगर अभिजीत ने फैसला कर लिया है कि वो SRK के लिए अब कोई गाना नहीं गाएंगे। कारण? शाहरुख खान ने 'मैं हूं ना' फिल्म की शुरुआत में आने वाले क्रेडिट स्क्रॉल में अभिजीत के नाम का उल्लेख नहीं किया था। अभिजीत के गुस्से का कारण सिर्फ यही नहीं था। फिल्म खत्म होने के बाद एक मोंताज दिखाया गया था अभिजीत उसे लेकर भी नाराज था।
देखने वाली बात यह भी है कि शाहरुख के प्रतिद्वंदी सलमान लगातार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी 'बैड ब्वॉय' वाली छवि साफ हो जाए। याद है कैसे सलमान ने अपने गुस्से पर कंट्रोल किया था जब उनके एक फैन ने उनकी टी-शर्ट खींच ली थी। शाहरुख खान को भी अब सलमान से सबक लेना चाहिए कि कैसे अपने गुस्से पर नियंत्रण किया जाए और झगड़ों को सहजता से सुलझाया जाए। अगर शाहरुख सच में ऐसा करते हैं तो वाकई उनकी सराहना होगी। शाहरुख तुम ऐसा कर सकते हो, हमें पूरा विश्वास है।





