कुणाल ने की ऐसी 'हरकत' की बरस पड़ीं सोहा!
dainikbhaskar.com | Jul 09, 2012, 13:38PM IST

सोहा का मानना है कि किसी भी तरह का लवमेंकिंग सीन करने से पहले उन दोनों को आपस में इस बारे में बात करनी चाहिए थी। सोहा ने कहा, "मैंने आज तक इतना बोल्ड कुछ भी नहीं किया है और अगर कुणाल ऐसा करते हैं तो हमारे बीच जबरदस्त झगड़ा होगा।"
अपने और कुणाल के बीच हुई लड़ाई के बारे में उन्होंने बताया, "जब मैं कुणाल की लेटेस्ट फिल्म देखने गई थी, हमारे बीच एक खास सीन को लेकर झगड़ा हुआ था। मुझे नहीं लगता कि दुनिया की कोई भी गर्लफ्रैंड अपने ब्वॉयफ्रैंड को उस तरह देखकर खुश होगी।"
हम आपकी बात समझ सकते हैं, सोहा! लेकिन आप को भी यह बात समझनी चाहिए कि एक हेल्दी रिलेशनशिप वही होती है जिसमें दोनों पार्टनर्स को बराबर का स्पेस मिले और उन्हें अपनी लाइफ इंज्वॉय करने का पूरा हक हो। अगर आप अपने ब्वॉयफ्रैंड पर कसनी करेंगी तो आपकी रिलेशनशिप टूट भी सकती है।
सोहा एक फिल्मी फैमिली से हैं उनको तो यह सब बात समझनी चाहिए कि वह कोई आम लड़की थोड़े ही न हैं, जो ऐसे रिएक्ट कर रही हैं!







