VALENTINE SPECIAL: विवेक ने साइकल पर बैठकार घुमाया नेहा को
Db Star Network
| Feb 16, 2013, 18:06PM IST

फिल्म ‘जयंता भाई की लव स्टोरी’ के प्रमोशन के लिए विवेक ओबेरॉय और नेहा शर्मा मुंबई की सड़कों पर डेटिंग करते नजर आए। इस दौरान विवेक ने नेहा को अपनी साइकल पर बैठाकर घुमाया और दोनों ने मिलकर नारियल पानी और चुस्की का भी मजा लिया।
विवेक कहते हैं, ‘जयंता भाई का किरदार मेरे लिए एकदम नया है। आज तक मैंने या तो टफ रोल्स किए हैं या फिर ‘साथिया’ जैसे रोमांटिक रोल। लेकिन जयंता भाई का कैरेक्टर इन दोनों का मिश्रण है। इसलिए इस किरदार को लवर भाई कहा जा सकता है।’
वहीं नेहा को भी अपना कॉपरेरेट वुमन वाला रोल सुनते ही काफी पसंद आया था। अब वे जनता की राय जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म की एक लाइन ‘अपुन जयंता भाई और ये अपनी भाडोतरी’ काफी फेमस हो चुकी है।






