विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Lifestyle >> Jennifer Lopez Who Went Nude For Perfume Ad Did Ch

परफ्यूम के लिए न्यूड होने वाली जेनिफर... करती हैं चैरिटी भी

dainikbhaskar.com | Jun 15, 2012, 10:32AM IST
 
 


जेनिफर लोपेज चैरिटी में काम में हमेशा आगे रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने पनामा शहर के एक चैरिटेबल चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल को मेडिकल इक्विपमेंट्स दान किए।
 
लोपेज ने कहा 'मैं भी एक मां हूं और बच्चों की तकलीफ से पेरेंट्स को होने वाले दर्द को बखूबी समझती हूं। मैं समझ सकती हूं कि जब मां-बाप पैसों की तंगी के कारण अपने बच्चों का सही इलाज नहीं करा पाते तबउनके दिल पर क्या बीतती होगी।'
 
'हरीकैन कैटरीना' से हुई तबाही के बाद मार्क एंथोनी के साथ मिलकर उन्होंने बहुत बड़ी धनराशि एक चैरिटेबल स्कूल को दी थी। यह स्कूल इस तूफान में तबाह हो गया था। लोपेज का मानना है कि चैरिटी हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। समाज पर किया गया कोई एहसान नहीं है।'
 
जानिए जेनिफर के बारे में..
 
हॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर जेनिफर लोपेज का जन्म 24 जुलाई 1969 को हुआ था। जेनिफर का परिवार काफी संगीत प्रेमी था। यही वजह है कि जेनिफर बचपन से ही सिंगिंग और डांसिंग क्लास का हिस्सा रही हैं।
 
जेनिफर ने का पहला एलबम 'ऑन द 6' 1998 में रिकॉर्ड हुआ और 1999 में रिलीज हुआ। इस एलबम के दो गानों 'वेटिंग फॉर टू नाइट' और 'इफ यू हैड माई लव' ने जेनिफर को लोकप्रियता के शिखर पर ला दिया। जेनिफर के इन गानों ने उन दिनों पूरी दुनिया में धूम मचा रखी थी।
 
जेनिफर ने साल 2004 में सिंगर मार्क एंथोनी से शादी की थी। उन दोनों के बीच कई बार झगड़े हुए अलगाव की खबर आई पर दोनों फिर साथ हो जाते थे। क्यूंकि उन्हें उनके बच्चों की खुशी ज्यादा प्यारी थी। लोपेज अपनी शादी ना टूटने का पूरा श्रेय अपने जुड़वा बच्चों को देती हैं।
 
काफी समय पहले एक इंटरव्यू में लोपेज ने कहा था, "मुश्किल की घड़ी में बच्चों ने मुझे और मार्क दोनों को मजबूती दी। बच्चों की वजह से हमने जाना कि दुनिया में लड़ने के अलावा और भी बहुत सी बातें हैं। हम अब भी लड़ते हैं, लेकिन हम दोनो को मालूम है कि हमारे प्यारे बच्चों को हमारी जरूरत है इसलिए हमारा झगड़ा जल्द ही खत्म हो जाता है।"
 
भारत भी आ चुकी हैं जेनिफर लोपेज
 
जेनिफर मार्च 2012 में भारत आई थीं। उनका मुंबई में एक कार्यक्रम था। लोपेज बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा और संजय दत्त के स्वामित्व वाली स्पोर्ट्स लीग के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आई थीं। यह समारोह मुंबई के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित किया गया था।
 
जेनिफर को उनके बच्चे नारियल जैसे लगते हैं...
 
लोपेज ने अपने जुडवां बच्चों का उपनाम 'द कोकोनट्स' रखा है। उन्होंने यह नाम इसलिए रखा क्योंकि जब इन बच्चों का जन्म हुआ था तब वे लोपेज को नारियल की याद दिलाते थे। लोपेज (42) के उनके पति मार्क एंथनी से तीन वर्षीय जुड़वां बच्चे मैक्स व एमी हैं।
 
इस बारे में लोपेज ने कहा कि मेरे दोनों बच्चे बहुत अच्छे हैं, वे चार साल के होने वाले हैं। वे मेरे नारियल हैं, जब वे छोटे थे और उनके बाल उग रहे थे, तब मुझे वे नारियल जैसे दिखते थे।
 
जब उड़ी थी जेनिफर की शादी की अफवाह...
 
इसी साल मार्च के महीने में जेनिफर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थीं। किसी ने ट्विटर पर अफवाह उड़ा दी थी कि वे शादी करने वाली हैं और उसके लिए ड्रेस डिजाइन करवाई जा रही है।
 
लोपेज ने विवाह की अफवाह फैलाने के लिए इंटरनेट हैकर को जिम्मेदार ठहराया था। अफवाह थी कि लोपेज अपने नए डांसर फ्रैंड के साथ शादी करने जा रही हैं। फैशन डिजाइनर रॉबटरे कैवेली के ट्विटर पर लिखे एक संदेश से यह अफवाह फैली थी। कैवेली ने लिखा था कि लोपेज ने कैस्पर स्मार्ट संग शादी के लिए उनसे एक वैवाहिक पोशाक डिजाइन करने के लिए कहा है।
 
ट्विटर पर लिखा था कि आज जेनिफर लोपेज ने मुझसे बात की। उन्होंने अपने अगले विवाह के लिए मुझसे एक विशेष पोशाक बनाने के लिए कहा। क्या आप मुझे सुझाव देंगे कि मैं कौनसा रंग चुनूं।
 
बाद में लोपेज ने इस बात की पुष्टि की थी कि विवाह की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। लोपेज ने कहा था कि, "सच्चाई यह है कि कैवेली का ट्विटर एकाउंट हैक हो गया है। अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।"
 
जब जेनिफर ने परफ्यूम एड के लिए उतार दिए थे कपड़े..
 
जेनिफर लोपेज ने अपने 18वें परफ्यूम ‘ग्लोइंग’ के लिए न्यूड हो चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने एक हॉट फोटोशूट करवाया था। फोटोशूट में जेनिफर काफी चमक रहीं थीं क्योंकि इसके लिए उन्होंने अपने पूरे शरीर पर तेल लगाया था।
 
जेनिफर ने क्रॉस लेग करते हुए फोटोशूट करवाया था जिसमें वे काफी सेक्सी लगीं। अपने नए फ्रेगनेंस के बारे में मीडिया से बातचीत में लोपेज ने बताया था कि, 'ग्लोइंग एक साफ-सुथरा फ्रेग्नेंस है। इस बारे में हमेशा ही मैं सोचा करती थी, यह नेचुरल, साफ और रियल है लेकिन इसका एक अलग पहलू भी है।'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment