पॉप गानों के बाद अब परफ्यूम के बाजार में भी चला जेनिफर का जादू

हॉलीवुड गायिका जेनिफर लोपेज परफ्यूम के कारोबार से 80 अरब डॉलर की कमाई कर इस कारोबार में मोटी रकम कमाने वालों की सूची में शामिल हो गई हैं। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार जेनिफर की इतनी कमाई पिछले 10 साल से उनके द्वारा लाए जा रहे '18 परफ्यूम' की श्रृंखला से हुई है।
कमाई के मामले में जेनिफर ने अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर और मैडोना को पीछे छोड़ दिया है। सौंदर्य प्रसाधनों की ऑन लाइन बिक्री करने वाली 'इसेंक्युअल डॉट कॉम' के मुताबिक, गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स की इत्र श्रृंखला बिक्री के मामले में चौथे स्थान पर रही। गायिका एवरिल लेविग्ने पांचवें स्थान पर रही। कंपनी के संस्थापक राकेश अग्रवाल ने कहा कि 'अमेरिकन आइडल' में जेनिफर के जज की भूमिका की वजह से इत्र के बिक्री में वृद्धि हुई।
उन्होंने कहा,"जेनिफर लोपेज इत्र उद्योग की मल्लिका रही हैं। मुझे विश्वास है कि सिमोन कावेल के साथ 'अमेकिन आइडल' में जज की भूमिका ने उनकी बिक्री में मदद की। प्रतिष्ठित लोगों के इत्र का काफी बड़ा बाजार है और फैशन बहुत जल्द बदल सकता है, कभी-कभी तो रातों-रात।"









