विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Controversies >> Justin Bieber Doesn't Find Heidi Klum Tempting?

बीबर ने किया कुछ ऐसा कि टूट गया हेडी का भ्रम!

dainikbhaskar.com | Jun 09, 2012, 12:37PM IST
 
 


हेडी क्लम अपने भड़काऊ कपड़ों में काफी सहज दिखने के लिए जानी जाती हैं। वे जहां भी जाती हैं लोग उनको देखते रह जाते हैं। उनका अंदाज और कपड़े पहनने की स्टाइल ही ऐसी होती है कि बिना देखे कोई रह ही नहीं सकता। हेडी खुद यह बात बोलती हैं कि अगर मेरी ड्रेस में नेकलाइन से भी डीप कट हो तो आप मुझे देखा बिना नहीं रह सकते। और यह सच भी है, जिस ड्रेस से उनके ब्रेस्ट बाहर निकलते दिख रहे हों उसे कौन नहीं देखना चाहेगा! लेकिन पॉप सनसनी जस्टिन बीबर ने हेडी को यह जता दिया है कि वो इतनी भी हॉट नहीं हैं!

 

हुआ यूं कि हाल ही में इस जर्मन पटाका ने बीबर का इंटरव्यू किया था। इंटरव्यू में हेडी जो फ्रॉक पहन कर आई थीं उसमें उनके ब्रेस्ट साफ दिख रहे थे। लेकिन 'वे' बीबर को लालायित करने में नाकाम रहे। बीबर ने पूरे इंटरव्यू के दौरान उन पर एक बार भी नजर नहीं डाली जबकि हेडी और उनके बीच चंद इंचों की ही दूरी थी। बीबर का ध्यान हेडी पर ना होकर उनके द्वारा पूछे गए सवालों पर था।

 

बीबर इन दिनों अपने नए एल्बम 'बिलीव' के प्रमोशन में बिजी हैं। बीबर अगले साल फिर जर्मनी जाएंगे और कई संगीत कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस बात की पुष्टि बीबर ने ट्वीट करके की थी, उन्होंने लिखा था, "जर्मनी में अच्छा समय बीता। आप लोगों को अगले साल के टूर में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!"

 

जस्टिन ड्रियु बीबर एक कनेडियाई पॉप गायक हैं। बीबर का पहला गीत "वन टाइम" 2009 में रिलीज किया गया और यह कनाडा के शीर्ष दस गीतों में रहा। उनका पहला अल्बम माई वर्ल्ड, नवंबर 2009 में रिलीज किया गया। वह पहले कलाकार हैं जिनके सातों गाने बिलबोर्ड हॉट 100 की सूची में शामिल थे।

 

जानिए हेडी क्लम को...

 

हेडी का जन्म 1 जून 1973 को हुआ था। हेडी पेशे से जर्मनी और अमेरिकी मॉडल, अभिनेत्री, टेलीविजन प्रस्तोता, फैशन डिजाइनर और गायक हैं।

 

हेडी वोग, एले, मैरी क्लेयर जैसी नामी मैग्जीनों के कवर पेज पर छप चुकी हैं। हेडी की तस्वीर जब स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट इस्यू में छपी तो उनकी काफी चर्चा हुई थी। विक्टोरिया सीक्रेट के साथ काम करने के चलते भी हेडी काफी मशहूर हुईं। हेडी की बॉडी पेंटिंग वाली तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

 

हेडी की शादी मशहूर गायक सील से हुई थी मगर अब दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। 'किस फ्रॉम अ रोज' से प्रसिद्ध सील एवं जर्मन सुपर मॉडल क्लम के चार बच्चे हैं। सिंगर सील का कहना है कि उनसे जुदा हो चुकीं पत्नी हेडी क्लम 'दुनिया की सबसे अद्भुत महिला' हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment