विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Relationships >> Justin Bieber Not Interested In Selena Gomez?

जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज के बीच चल क्या रहा है?

dainikbhaskar.com | May 26, 2012, 18:14PM IST
 
 

कई सप्ताहों के बाद जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिला। उम्मीद की गई थी कि जब दोनों लॉस एंजिल्स के LAX एयरपोर्ट पर मिलेंगे तो वे आपस में बातें करेंगे, एक-दूसरे को बधाईयां देंगे। मगर उन दोनों ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसका कयास लगाया जा रहा था।

अब लोगों को लग रहा है कि टीनेजर्स की सनसनी बीबर शायद सेलेना से मिलना नहीं चाहते थे। इसीलिए उनको अभी बहुत कुछ सीखना चाहिए खासकर प्यार की भाषा। दोनों एक लंबे समय के बाद मिले थे, क्या उन्हें अकेले में नहीं मिलना चाहिए? बिल्कुल मिलना चाहिए!

किसी भी शख्स, जो कमिटेड रिलेशनशिप में हो, को कुछ समय अकेले में बिताना चाहिए। लेकिन सेलेना को एक बॉडीगार्ड एस्कॉर्ट करते हुए वैन तक लाया जिसमें बीबर पहले से बैठे वीडियो गेम खेल रहे थे। बाद में दोनों वैन के पीछे एक-दूसरे को गले लगाते देखे गए। इसके बाद जब सेलेना इंतजार कर रही गाड़ी की ओर बढ़ी तो काफी संतुष्ट लग रही थीं। जिससे लगता है कि उन दोनों ने एक-दूसरे को किस किया और...!

आपको बता दें कि अमेरिकन गायक और अभिनेत्री अपनी फिल्म मोंटी कार्लो की शूटिंग के सिलसिले में भारत भी आ चुकी हैं। सेलेना ने बंगलौर के एक आलीशान होटल को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया था क्‍योंकि वहां बिकनी पहनकर घूमने की आजादी नहीं थी। गोमेज की यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। जिसके बाद उन्होंने कहा थी कि, वह अब अपने सिंगिंग के करियर को थोड़ा आराम दे कर सिर्फ अभिनय करना चाहती हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment