एक करोड़ के ऑफर को कंगना की ‘ना’
dainikbhaskar.com
| Nov 30, 2012, 10:19AM IST

नया साल आने वाला है और लोग धूम मचाने के लिए तरह-तरह के इवेंट्स प्लान कर रहे हैं। खबर है कि नए साल के मौके पर पांच सितारा होटल में परफॉर्म करने के लिए कंगना को एक करोड़ या उससे ज्यादा की रकम का ऑफर दिया गया था। लेकिन कंगना ने ये ऑफर ठुकरा दिया है।
कंगना इस समय पांच फिल्मों में काम कर रही हैं जिसके चलते उसके पास समय नहीं है। यही वजह है कि उन्हें इस ऑफर को ठुकराना पड़ा।
बॉलीवुड हिरोइनों द्वारा नए साल के मौके पर फाइव स्टार होटल्स में परफॉर्म करना नई बात नहीं है। बिपाशा बसु ने भी इस तरह के परफॉर्म कर करोड़ों रुपए कमाए हैं।








