कैटी होम्स ने उठाया ऐसा कदम की टॉम क्रूज को लगा झटका!
dainikbhaskar.com | Jul 01, 2012, 09:22AM IST

एक सूत्र ने बताया कि 'कैटी ने अपनी छह वर्षीय बेटी सूरी के लिए लीगल कस्टडी मांगी है। वर्ष 2006 में इन दोनों ने शादी की थी और इनके तीन बच्चे हैं। इससे पहले टॉम के दो तलाक हो चुके हैं। इन दिनों टॉम अपनी फिल्म 'ऑब्लिवियन' की शूटिंग के चलते लॉस एंजिलस में नहीं हैं।
पिछले दिनों टॉम की फिल्म रॉक ऑफ एजेस के प्रमोशनल टूर पर भी कैटी साथ नहीं आई थीं। टॉम ने कहा 'मैं इस रिश्ते को बचाने की व आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट की पूरी कोशिश करूंगा।'






