मोबाइल डाउनलोड में कैटरीना फिर टॉप पर

एक सर्वेक्षण के मुताबिक इस साल भी मोबाइल पर बॉलीवुड कैटरीना कैफ की तस्वीरों को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है।
फिल्म अग्निपथ में कैटरीना पर फिल्माए गए गाने ‘चिकनी चमेली’ को भी सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया। भिनेता वर्ग में बॉलीवुड एक्टर वॉलपेपर डाउनलोड वर्ग में शाहरुख खान सबसे आगे रहे, जबकि खिलाड़ियों की श्रेणी में सचिन
तेंदुलकर एक पायदान लुढ़ककर दूसरे स्थानपर आ गए और युवराज पहले स्थान परपहुंच गए।एयरटेल मोबीट्यूड-2012 के मुताबिक लगातार चौथे साल कैटरीना कैफ की सबसे ज्यादा तस्वीरें डाउनलोड की र्गई।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस साल 7.5 करोड़ से अधिक वॉलपेपर और 15 करोड़ से अधिक गाने डाउनलोड किए गए
जो पिछले वर्ष के मुकाबले 300 फीसदी ज्यादा हैं।
वहीं, इस साल अग्निपथ का गाना ‘चिकनी चमेली’ सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया। दूसरे स्थान पर करीना कपूर ने
बाजी मारी, जबकि दीपिका पादुकोण शीर्ष 5 की श्रेणी से बाहर हो गई। उनकी जगह विद्या बालन और नई अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ली।
अभिनेताओं के वर्ग में बॉलीवुड एक्टर वॉलपेपर डाउनलोड वर्ग में शाहरुख खान सबसे आगे रहे हैं, जबकि सलमान खान और रणबीर कपूर शीर्ष 5 में बरकरार रहे। आमिर खान लगातार तीसरे साल इस सूची में शामिल नहीं हो सके।
हॉलीवुड श्रेणी में किम कार्देशियां इमेज डाउनलोड वर्ग में सबसे आगे रही। पांच अव्वल हॉलीवुड हस्तियों की श्रेणी में भी
अपनी जगह बनाई।








