शादी करने के बाद करीना कपूर का कॉन्फिडेंस और भी बढ़ गया है!
dainikbhaskar.com
| Mar 16, 2013, 08:54AM IST

लगता है सैफ अली खान से शादी करने के बाद करीना कपूर का कॉन्फिडेंस और भी बढ़ गया है।
फिलहाल, प्रकाश झा की ‘सत्याग्रह’ और करण जौहर की ‘गोरी तेरे प्यार में’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं करीना ने एक कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान कहा, ‘अगर एक लड़की किसी से प्रेम करती है या शादी कर लेती है तो इसका मतलब यह नहीं कि लोग उसे प्यार करना बंद कर देंगे या फिर उसका किरदार पर्दे पर पसंद नहीं करेंगे।’
\
वाकई शादी के बाद भी करीना की डिमांड में कोई कमी नहीं आई है। इन दो फिल्मों के अलावा वे जल्द ही फिल्म ‘शुद्धि’ में पार्वती का किरदार निभाती नजर आएंगी।
गौरतलब है कि लेखक अमीष त्रिपाठी की किताब ‘इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बन रही इस फिल्म में ऋतिक शिव की भूमिका में दिखाई देंगे।








