आप ही नहीं आपके सितारे भी हैं ओलिंपिक के दीवाने, कर रहे हैं ट्विट्स!
dainikbhaskar.com
| Aug 04, 2012, 00:30AM IST

अगर आपको लगता है कि सेलेब्रिटीज इन दिनों भी अपने हेक्टिक लाइफ में बिजी हैं, और उनको चल रहे इस टूर्नामेंट से कोई फर्क नहीं पड़ता, तो आप गलत हैं। लेडी गागा से लेकर जस्टिन बीबर, टेलर स्विफ्ट और पिंक जैसे सेलेब्रिटी लगातार मजेदार ट्विट्स कर रहे हैं।
हम आपको यहां कुछ मैसेज पढ़ा रहे हैं जो उन लोगों ने उन्होंने पोस्ट कीं...
लेडी गागा ने ट्वीट किया, "उन लड़कियों ने तो यूएसए के लिए जमीन ही फाड़ डाली।"
"Woohoo! गोल्ड फॉर लेडीज़! मैं उन्हें गले लगाना चाहती हूं! खूबसूरती और टैलेंट एक साथ! क्या तुमने सबको हाथ पकड़े देखा?"
गागा के ट्वीट ने 16 साल की टीम मेंबर मैककायला मैरूनी को काफी इंप्रेस किया, उन्होंने सपोर्ट करने के लिए गागा को थैंक्यू भी किया।
गागा ने जवाब में लिखा, "@mckaylamaroney ने मुझे ट्वीट किया! कोई मुझे कुछ बताता क्यूं नहीं!!! डेड। तुम ब्रिलिएंट हो, सभी लड़कियों को मेरी तरफ से किस देना।"
सिंगर पिंक और जस्टिन बीबर ने भी ट्विटर पर अपना उत्साह जाहिर किया। "यूएसए जिमनास्टिक टीम को उनकी जीत पर बहुत-बहुत बधाई।" पिंक ने लिखा, "तुम सब ने बहुत कठिन प्रतियोगिता जीती!!!!! वेलडन।"
बीबर ने ट्वीट किया, "सुना @FranklinMissy मेरी फैन हैं। और अब मैं भी उनका फैन हूं। गोल्ड जिनते पर बधाई! ढेर सारा प्यार।"
"CONGRATS to @McKaylaMaroney @jordynmarie2013 @kyla_ross96 @Aly_Raisman @gabrielledoug on your GOLD MEDAL. #BeliebersWinGOLD #Proud ..."
टेलर स्विफ्ट ने भी बधाई संदेश लिखा....
"@Aly_Raisman और पांचों फैब को अविश्वसनीय जीत पर बहुत-बहुत बधाई!!!"
स्विफ्ट ने एक और ट्वीट किया, "@FranklinMissy! मैं तुम्हें जीता देख बहुत खुश हूं! :)"








