इस तस्वीर को देखकर आपको अगर यह लगे कि ये दोनों बहनें हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यह तस्वीर इरानियन-ब्रिटिश मॉडल यास्मीन ली बोन (48) की है जो अपनी बेटी एम्बर (23) के साथ हैं। अपनी उम्र से आधी नजर आने वाली यास्मीन को हाल ही में मानसून के स्प्रिंग-समर 2013 के कैंपेन का ब्रांड न्यू फेस घोषित किया गया है। यास्मीन तीन बच्चों की मां हैं और मॉडलिंग के क्षेत्र में पिछले ३क् सालों से सक्रिय हैं। इस कैंपेन की तस्वीरें देखकर कोई भी धोखा खा सकता है कि यास्मीन और एम्बर मां-बेटी नहीं, बल्कि बहनें हैं।