रिजेक्टेड रोल बना गई स्टार
‘नगीना’ और ‘चांदनी’ श्रीदेवी की सफल फिल्मों में से हैं, लेकिन मजेदार बात यह है कि वे इन दोनों फिल्मों में फस्र्ट च्वाइस नहीं फिल्म जयाप्रदा द्वारा रिजेक्ट करने के बाद और ‘चांदनी’ फिल्म रेखा द्वारा रिजेक्ट करने के बाद मिली थीं। वहीं, माधुरी दीक्षित को सुपरस्टार बनाने वाली फिल्म ‘बेटा’ के लिए श्रीदेवी पहली पसंद थीं, लेकिन उन्होंने यह कहकर फिल्म करने के लिए मना कर दिया था कि वे अनिल कपूर के साथ काफी फिल्में कर चुकी हैं।