रिलीज से पहले 'हीरोइन' के एक डॉयलॉग ने मचाया बवाल!
dainikbhaskar.com | Aug 03, 2012, 12:12PM IST

फिल्म में एक डॉयलॉग है जिसका मतलब है कि बॉलीवुड की जो भी हीरोइन दुबई जाती है उसे शर्म आनी चाहिए! दरअसल, फिल्म के एक सीन में करीना कपूर पत्रकारों से बात करती हुई नजर आती हैं, दुबई में रहने वाले लोगों को इसी सीन से परेशानी है।
करीना मीडियपर्सन्स से कहती हैं, "आप सबको कुछ इस तरह लिखना चाहिए। अगर कोई हीरोइन कार खरीदती है, तो वह उसे किसी बिजनेस मैन ने दिया गया होगा, अगर वह लांस एंजिलिस जाती है तो वह वहां प्लास्टिक सर्जरी कराएगी और भगवान न करे, अगर कोई दुबई जाता है तो आप सबको उसका रेट कार्ड बनाना चाहिए।"
दुबई निवासियों को लगता है कि यह यहां के लोगों के प्रति एक अपमानजनक टिप्पणी है, और यह दर्शाता है कि जो भी बॉलीवुड एक्ट्रेस यहां घूमने आते हैं, वे असल में कॉलगर्ल होती हैं और यहां 'धंधा' करने आती हैं।







