विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Controversies >> Madhur Bhandarkar And Kareena Kapoor Stoop To Filt

रिलीज से पहले 'हीरोइन' के एक डॉयलॉग ने मचाया बवाल!

dainikbhaskar.com | Aug 03, 2012, 12:12PM IST
 
 

बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग और चर्चित आने वाली फिल्मों में शामिल 'हीरोइन' के साथ एक नया बवाल जुड़ चुका है! कारण? फिल्म का रिलीज किया गया टीजर! फिल्म के ट्रेलर को देख कर दुबई में रहने वाले फिल्म प्रेमियों का दिल टूट गया।

फिल्म में एक डॉयलॉग है जिसका मतलब है कि बॉलीवुड की जो भी हीरोइन दुबई जाती है उसे शर्म आनी चाहिए! दरअसल, फिल्म के एक सीन में करीना कपूर पत्रकारों से बात करती हुई नजर आती हैं, दुबई में रहने वाले लोगों को इसी सीन से परेशानी है।

करीना मीडियपर्सन्स से कहती हैं, "आप सबको कुछ इस तरह लिखना चाहिए। अगर कोई हीरोइन कार खरीदती है, तो वह उसे किसी बिजनेस मैन ने दिया गया होगा, अगर वह लांस एंजिलिस जाती है तो वह वहां प्लास्टिक सर्जरी कराएगी और भगवान न करे, अगर कोई दुबई जाता है तो आप सबको उसका रेट कार्ड बनाना चाहिए।"

दुबई निवासियों को लगता है कि यह यहां के लोगों के प्रति एक अपमानजनक टिप्पणी है, और यह दर्शाता है कि जो भी बॉलीवुड एक्ट्रेस यहां घूमने आते हैं, वे असल में कॉलगर्ल होती हैं और यहां 'धंधा' करने आती हैं।


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment