विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Controversies >> Madhuri Irks Maharashtra Politicos, Gets Mixed Reactions From People

माधुरी को पड़ी मराठी फटकार

dainikbhaskar.com | May 08, 2012, 17:25PM IST
 
 


माधुरी दीक्षित को महाराष्ट्र पर्यटन के प्रचार के लिए बड़ी रकम मांगने के कारण नेताओं की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। माधुरी को महाराष्ट्र का ब्रांड एम्बेसडर बनने का प्रस्ताव दिया गया था पर माधुरी ने इसके लिए बहुत बड़ी रकम मांगी। इस बात से नाराज़ होकर राज्य के उद्योग मंत्री नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे ने सोमवार को ट्वीट किया, 'माधुरी दीक्षित महाराष्ट्र की ब्रांड एम्बेसडर बनने के लिए बहुत ज्यादा रकम मांग रही हैं जो कि शर्म की बात है। जब अपनी मिट्टी की बात हो तो बिना स्वार्थ के काम करना चाहिए।'


बता दें कि माधुरी ने हाल ही में राज्य सरकार के एक फिल्म समारोह में भी भाग नहीं लिया था जिस पर कांग्रेस-एनसीपी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने भी नाराजगी जताई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि, 'यह राजकीय सम्मान है जो 11 करोड़ नागरिकों के स्नेह की पहचान है। कुछ कलाकार दो दिन पहले पुरस्कार लेने के लिए खाली थे लेकिन एक सरकारी सम्मान पाने के लिए माधुरी के पास समय नहीं है।'

 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि माधुरी को व्यवसायिक उलझनों में नहीं फंसना चाहिए और महाराष्ट्र पर्यटन का प्रचार करना चाहिए क्योंकि इससे उनके खुद के राज्य को बढ़ावा मिलेगा।

 

जब हमने उन लोगों से बात की जो महाराष्ट्र में पले-बढ़े हैं, तो हमें मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। एच.आर.प्रोफेशनल शुभम गुप्ता को लगता है कि यदि कोई काम सरकार की मदद कर रहा है तो माधुरी को वो करना चाहिए था। आई.टी. कंपनी में काम करने वाले अर्जुन शिंदे को लगता है कि यदि माधुरी ने ये ऑफर स्वीकार कर लिया होता तो लोग उनसे और अधिक जुड़ पाते।

 

स्टूडेंट तान्या गुप्ता का कहना है कि "किसी को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर चुनने कि जरूरत ही नहीं है। हमारे देश में देशभक्ति कि परिभाषा बहुत ही अजीब और गलत है।" वो कहती हैं कि "मेरा सीधा सा सवाल ये है कि यदि कोई सिलेब्रिटी फ्री में भी राज्य का ब्रांड एम्बेसडर बन जाए। पर इस बात का क्या भरोसा है कि राज्य को जो मुनाफा मिलेगा उसका इस्तेमाल सही जगह ही होगा। हमारे यहां इतना भ्रष्टाचार है कि हमारे राजनेता उस राजस्व से भी हिस्सा मार लेंगे।"  


तृप्ती पारेख एक गृहणी हैं और उनका मानना है कि अपने विचारों को दूसरों पर थोपना कोई बहुत अच्छी बात नहीं है। महाराष्ट्र के लिए प्रचार-प्रसार करना है या नहीं ये पूरी तरह माधुरी का अपना निजी फैसला है। उन्होंने टॉप सेलेब्रिटी बनने के लिए बहुत मेहनत की है और यदि वो पैसा मांग रहीं हैं तो इसमें गलत क्या है? इन भ्रष्ट नेताओं कि तुलना में वो किसी भी तरीके से न किसी को धोखा दे रहीं हैं ना ही कोई नुकसान पहुंचा रहीं हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment