मिलें डाएरेक्टर रणबीर से।
dainikbhaskar.com
| Apr 27, 2012, 10:28AM IST

क्या आप जानते हैं कि अपने करियर के रूप में बॉलीवुड फिल्मों में हाथ आज़माने से पहले रणबीर कपूर कहां थे? दरअसल फिल्मों में आने से पहले रणबीर कपूर दो शार्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं “पैशन टू लव(2002)” और ”इंडिया 1964 (2004)”। ये दोनों फिल्में डायरेक्ट भी रणबीर ने ही की थी। बाद में रणबीर ने संजय लीला भंसाली की ब्लैक(2005) उनके साथ असिस्ट की थी। मज़ेदार बात ये है कि अपनी अगली फिल्म सांवरिया में संजय ने रणबीर को कास्ट किया था। भले ही फिल्म बाक्स ऑफिस पर सुपर हिट ना रही हो पर रणबीर के काम की तारीफ सबने की।







