संजय दत्त की बेटी बॉलीवुड में अपने कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। इस फैसले से संजय थोड़े नाराज लगते हैं। वे नहीं चाहते कि त्रिशाला बॉलीवुड में आए, पर बेटी पीछे नहीं रहना चाहती। कुछ महीने पहले त्रिशाला ने अपने ग्लैमरस पिक्स ट्विटर पर अपलोड किए थे। त्रिशाला संजय की पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। हालांकि संजय की मां नरगिस भी बॉलीवुड की टॉप लीडिंग एक्ट्रेस थीं। संजय फिर भी यही चाहते हैं कि त्रिशाला अपना डिजाइनिंग का करियर ही आगे बढ़ाएं।
देखिए त्रिशाला दत्त की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।