शर्मिला टैगोर- फिल्म 'आराधना' में राजेश की शर्मिला के साथ केमिस्ट्री देखने लायक थी। इसमें इनका गाना 'रूप तेरा मस्ताना' सुपरहिट हुआ था। इसके लिए शर्मिला को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इसके बाद इन्होंने 'सफर', 'आविष्कार' और 'अमर प्रेम' में भी साथ काम किया।