आशा पारेख- दोनों एक ही जमाने के सुपरस्टार थे और सिल्वर स्क्रीन पर साथ काम कर इन्होंने जैसे दर्शकों पर जादू कर दिया। फिल्म 'कटी पतंग' के लिए आज भी इन्हें याद किया जाता है। इसमें एक विधवा होने का नाटक करती आशा और उन्हें बिना किसी शर्त प्यार करने वाले रोमांटिक राजेश को काफी पसंद किया गया। फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई।