अरुण शौरी
भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, बुद्धिजीवी एवं राजनेता हैं। वे विश्व बैंक में अर्थशास्त्री थे (1968-72 और 1975-77) ; भारत के योजना आयोग में सलाहकार थे; इण्डियन एक्सप्रेस एवं टाइम्स आफ इण्डिया नामक अंग्रेजी पत्रों के सम्पादक थे; तथा सन् १९९८-२००४ तक भारत सरकार में मंत्री थे।