टाइम्स नाउ, न्यूज चैनल के एडिटर-इन-चीफ, अर्नब गोस्वामी आज के दौर के युवा संपादकों में से एक हैं।
अर्नब गोस्वामी, ऑक्सफोर्ड विश्वविधालय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और कैम्ब्रिज विश्वविधालय के विजिट फेलो रहे हैं। इन्होंने, एक किताब कॉम्बेटिंग टेरोरिज्म : द लिगल चैलेंज भी लिखी है जिसे काफी सराहा गया। न्यूज का सबसे लंबे समय का न्यूज प्रोग्राम, 'न्यूज आवर' भी होस्ट करते हैं। इस प्रोग्राम के लिए ही, उन्हें 'बेस्ट न्यूज प्रेजेंटर' के लिए 'एशियन टेलीविजन अवार्ड' भी मिला है।