राजदीप सरदेसाई
राजदीप सरदेसाई ने 1994 में न्यू दिल्ली टेलिविज़न (NDTV) में एक राजनीतिक सम्पादक की हैसियत से प्रवेश करते हुए टेलिविज़न पत्रकारिता में पदार्पण किया। उन्हें ख़ास तौर से गुजरात दंगों पर अपने कवरेज से पहचान मिली। राजदीप सरदेसाई ने बाद में अमेरिकी दिग्गज CNN तथा राघव बहल के TV18 के साथ मिलकर अपनी खुद की कंपनी ग्लोबल ब्रॉडकास्ट न्यूज़ (GBN) शुरू करने के लिए NDTV छोड़ दिया।