पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खान और बिलावल भुट्टो का स्कैंडल तो काफी पुराना है। कहानी में एक और मोड़ यह है कि कि ये दोनों आखिर करीब आए कैसे? बांग्लादेश के टेब्लॉयड ‘द ब्लिट्ज’ के मुताबिक, हिना के पति फिरोज गुलजार का उनकी एक स्टाफर के साथ रिलेशन था। यहीं से दोनों के रिश्ते में अविश्वास पैदा हुआ। हिना ने अपने पति को रंग रलियां मनाते पकड़ लिया था और वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाईं। उन्होंने स्लीपिंग पिल्स खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसी दौरान वह बिलावल से बातें करने लगीं। धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे। हिना जब विदेश दौरे पर जातीं तो बिलावल के लिए खूब सारे तोहफे खरीद कर लातीं। ईद पर हिना ने बिलावल को कार्ड भेजकर लिखा, ‘अब इंतजार बर्दाश्त नहीं होता।’दोनों घंटों चैट करते थे और एक दिन फिरोज को शक हुआ। इसके बाद ‘द ब्लिट्ज’के खुलासे ने तो उनकी नींद ही उड़ा दी।