अगर आपको नहीं पता हो तो शायद आप यह सुन कर चौंक जाएंगे। एक वक्त था जब सोनाक्षी सिन्हा बेहद मोटी हुआ करती थीं। उस वक्त उनका वजन भी 90 किलो था। मजेदार बात यह थी कि सोनाक्षी का ड्रीम था कि वो बॉलीवुड में कुछ करें। इसके बाद दो साल का लंबा वक्त लगा और सोनाक्षी का वजन 90 से 60 किलो हुआ और अब वो स्लिम और फिट आपके सामने हैं।
2 साल की मेहनत में सोनाक्षी ने काफी पसीना बहाया। उस समय उनका शेड्यूल इस तरह था कि उन्हें 40 डिग्री के टेंप्रेचर पर दिन में दो बार जिम करना होता था। उन्होंने अपनी डाइट भी उसी हिसाब से की और काफी मेहनत के बाद अपना शेप ठीक किया।
तस्वीरों में देखिए 90 किलो की सोनाक्षी कैसी दिखती थीं।