विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Controversies >> Prince Harry Displays The Crown Jewels; Becomes Bu

PICS: खेल-खेल में न्यूड हुए प्रिंस हैरी, इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरें

dainikbhaskar.com | Aug 22, 2012, 15:59PM IST
 
 

प्रिंस हैरी ने साबित कर दिया है कि वे अपने अजीबो-गरीब कारनामों से कोई सीख नहीं लेते, और उसे करने से डरते भी नहीं हैं। अगर आपको लगता है कि, उन्होंने किसी Z-लिस्ट एक्ट्रेस को फिर से डेट किया होगा, तो आपको बता दें कि इस बार उन्होंने कुछ उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला काम किया है।

आपको बता दें कि इंटरनेट पर उनकी न्यूड तस्वीरों ने तहलका मचा रखा है। यह तस्वीरें उस समय खींची गई हैं जब वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने में बिजी थे। ये तस्वीरें वेगास के एक लग्जरी होटल के कमरे की हैं। खबरों के अनुसार पिछले हफ्ते दोस्तों से भरे इस कमरे में स्ट्रिप बिलियर्ड खेलते हुए प्रिंस हैरी ने पूरी तरह कपड़े उतार डाले थे।

सेलिब्रिटी और इंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार 27 वर्षीय हैरी ने रॉयल पार्टी के दौरान खेल-खेल में अपने कपड़े उतारे थे। मौके पर मौजूद कुछ बिकिनी पहने लड़कियों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

ऐसा पता चला है कि वे अपने सभी साथियों के साथ होटल बार में गए थे और वहां उन्होंने कुछ महिलाओं से बात की और उन्हें अपने साथ उनके वीआईपी सुइट में चलने को आमंत्रित किया। और रूम में पहुंचने के बाद उनकी मस्ती जंगलीपन और पागलपन की हद तक पहुंच गया। वहां वे लोग स्ट्रिप पूल खेल रहे थे और अपने कपड़े उतारते जा रहे थे। एक बात तो तय है कि, कुछ हो न हो लेकिन ग्रुप ने जमकर मजे लिए होंगे!

शाही परिवार के एक प्रतिनिधि ने कहा, "हमें इस समय इन तस्वीरों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है।"

तस्वीरें देखने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं...

http://www.tmz.com/2012/08/21/prince-harry-naked-photos-nude-vegas-hotel-party/
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment