PICS: खेल-खेल में न्यूड हुए प्रिंस हैरी, इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरें
dainikbhaskar.com
| Aug 22, 2012, 15:59PM IST

आपको बता दें कि इंटरनेट पर उनकी न्यूड तस्वीरों ने तहलका मचा रखा है। यह तस्वीरें उस समय खींची गई हैं जब वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने में बिजी थे। ये तस्वीरें वेगास के एक लग्जरी होटल के कमरे की हैं। खबरों के अनुसार पिछले हफ्ते दोस्तों से भरे इस कमरे में स्ट्रिप बिलियर्ड खेलते हुए प्रिंस हैरी ने पूरी तरह कपड़े उतार डाले थे।
सेलिब्रिटी और इंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार 27 वर्षीय हैरी ने रॉयल पार्टी के दौरान खेल-खेल में अपने कपड़े उतारे थे। मौके पर मौजूद कुछ बिकिनी पहने लड़कियों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।
ऐसा पता चला है कि वे अपने सभी साथियों के साथ होटल बार में गए थे और वहां उन्होंने कुछ महिलाओं से बात की और उन्हें अपने साथ उनके वीआईपी सुइट में चलने को आमंत्रित किया। और रूम में पहुंचने के बाद उनकी मस्ती जंगलीपन और पागलपन की हद तक पहुंच गया। वहां वे लोग स्ट्रिप पूल खेल रहे थे और अपने कपड़े उतारते जा रहे थे। एक बात तो तय है कि, कुछ हो न हो लेकिन ग्रुप ने जमकर मजे लिए होंगे!
शाही परिवार के एक प्रतिनिधि ने कहा, "हमें इस समय इन तस्वीरों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है।"
तस्वीरें देखने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं...
http://www.tmz.com/2012/08/21/prince-harry-naked-photos-nude-vegas-hotel-party/






