विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Controversies >> Priyanka Is Worried Because Of His Father's Health.

‘डैडीज लिल बी’ भूल रही हैं डायलॉग्स

dainikbhaskar.com | Dec 26, 2012, 09:48AM IST
 
 


प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पापा की खराब हेल्थ के चलते टेंशन में हैं। इस टेंशन के कारण वह अपूर्व लखिया की ‘जंजीर’ की शूटिंग के दौरान अपने डायलॉग्स भूल गईं। एक्टर संजय दत्त के साथ शूटिंग के दौरान प्रियंका अपने  डायलॉग्स भूल गईं।

 

 

प्रियंका के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। वह कभी भी एक लाइन तक नहीं भूलतीं। लेकिन इस शूटिंग के दौरान वह संजय के सामने खड़ी हुई थीं और अपने डायलॉग्स बार-बार भूल रही व उनमें अटक रही थीं। प्रियंका को ऐसा करते देख संजय भी अपने डायलॉग्स भूलने लगे।

 

 

ऐसा घंटों तक होता रहा और फिल्म के लीड कैरेक्टर राम चरन तेजा धैर्यपूर्वक बैठकर दोनों एक्टर्स के साथ में सही शॉट देने का इंतजार करते रहे। प्रियंका ने कहा कि वह अपनी लाइनें इसलिए भूल रही हैं क्योंकि उनके सामने संजय जैसे बड़े एक्टर मौजूद हैं।

पापा के लिए बनाया है टैटू


प्रियंका को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपना दिमाग शांत रखने के लिए जाना जाता है। बाद में उनके एक फ्रेंड ने बताया कि प्रियंका अपने पापा की बीमारी की वजह से काफी परेशान हैं। उन्होंने कभी भी हमसे इस बात का जिक्र नहीं किया। उन्होंने अपनी मम्मी और भाई से भी इस पर बात नहीं की।

 

 

जब कुछ साल पहले उनके पाप गंभीर रूप से बीमार हुए थे, तब प्रियंका ने अपने फ्रेंड्स को भी यह बात नहीं बताई थी। प्रियंका अपने पापा के बेहद नजदीक हैं। उनकी कलाई पर बना एक टैटू ‘डैडीज लिल बी’ भी इस बात की पुष्टि करता है। प्रियंका के डॉक्टर पापा लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक चोपड़ा 1997 में में भारतीय सेना से रिटायर्ड हुए थे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment