विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Controversies >> Pudsey's Britain’S Got Talent Win Sparks A Debate!

कुत्ते ने जीता अवार्ड और ब्रिटेन में मच गई बमचक!

dainikbhaskar.com | May 17, 2012, 11:03AM IST
 
 

जब 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' का रिजल्ट घोषित हुआ सबके सब आश्चर्यचकित रह गए और हो भी क्यूं ना! आखिर अवार्ड एक पालतू कुत्ते को जो मिला था। उस टैलेंटेड कुत्ते का नाम है पडसी (Pudsey) आपको ये जानकर हैरानी होगी की अब पडसी जी एक भारी रकम के मालिक हैं। अब उनके ठाठ के क्या कहने। जी हां अवार्ड के तौर पर पडसी को पांच लाख अमरीकी डॉलर मिले हैं।

अगर आपको लगता है कि ये कैसे हुआ तो आपको बता दें कि यही बात हर शख्स के जेहन में है। प्रतियोगिता में जोनेथन और शैर्लॉट (Jonathan and Charlotte) जैसे ऑपेरा गायक थे पर ताज मिला पडसी और उसके ट्रेनर और मालिक एशले बटलर को।

पडसी की जीत से खुश उसकी ट्रेनर एशले ने कहा कि वो इस पैसे को अपने 'दोस्त' के साथ शेयर करेंगी। अरे आप ये मत सोचिएगा कि एशले का कोई और दोस्त भी है। ये दोस्त कोई और नहीं उनका प्यारा कुत्ता पडसी ही है।

पडसी के कूदने की स्टाइल, घेरों के बीच से निकलने की स्टाइल, दो पैरों पर खड़े होकर नाचने और घूमने की स्टाइल बताती है कि उसने कितनी मेहनत की होगी।

एशले बताती हैं, "वो बिस्तर पर बैठा था मैंने उससे कहाः 'पडसी, तुमने 2 लाख 50 हजार पाउंड जीते हैं।' वो ये तो समझ गया कि उसने कुछ अच्छा किया है पर क्या ये नहीं समझ पाया। उसे तो ये भी नहीं पता कि वो इन पैसों को खर्च कैसे करेगा इसलिए उन पैसों को उसके लिए मैं खर्च करूंगी।" एशले चाहे जो कहें पर लोगों की इस बारे में अलग-अलग राय है। जिसके चलते चारों ओर उग्र बहस शुरु हो चुकी है।

एक डेली न्यूज पेपर के कॉलमिस्ट डान वोटन (Dan Wootton) के मुताबिक, ऑपेरा गायकों ने दिलचस्प परफार्मेंस दिया। "WOW wow wow! अभी जोनेथन और शैर्लॉट को देखा। मेरी राय में सुसान बॉयल (Susan Boyle) के ऑडिशन के बाद ये ही शो का बेस्ट परफार्मेंस था।"

खबरों के मुताबिक शो का फाइनल एपिसोड प्रसारित होने से पहले ही शिमोन कॉवेल (Simon Cowell) ने जोनेथन और शैर्लॉट को एक मिलियन की रिकॉर्ड डील ऑफर कर दी थी।

वीडियो देखें और खुद तय करें कि.. क्या पडसी इस अवार्ड के काबिल था या नहीं...
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment