राम को प्यार है स्कूबा डायविंग से
dainikbhaskar.com
| Dec 19, 2012, 09:36AM IST

सोनी टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर ने अपने अभिनय से महिलाओं को अपना फैन
बना लिया है।
राम के बारे में यह बात तो सभी जानते हैं कि अभिनय के बारे में भावुक है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि राम स्कूबा डाइविंग से भी प्यार करते है और यह प्यार जुनून की हद तक है।
राम हाल ही में 10 दिन की छुट्टी पर फुकेत, थाईलैंड चले गए थे। राम ने ट्विटर पर लिखा है, 10 अच्छे दिन बिताने के बाद घर वापस आया हूं। वाह, क्या ट्रिप थी। मैने अमेजिंग स्कूबा डाइविंग की। यह मेरी लाइफ में जुनून की तरह है।
अपने काम से कुछ दिनों का रिलेक्स लेने के लिए थाईलैंड बेहतर जगह है। मैंने सी-बीच पर मालिश भी कराई और
जम कर इस ट्रिप को एन्जॉय किया।






