कभी आशिक कभी गूंगा तो कभी कुछ और, अब रणबीर करेंगे एक नार्मल रोल
dainikbhaskar.com
| Feb 22, 2013, 16:04PM IST

रनबीर कपूर भले ही कई सफल फिल्में कर चुके हों, लेकिन उनके हिस्से जो किरदार आए हैं, वे कभी नॉर्मल नहीं रहे।
फिल्म ‘सांवरिया’ में उनका किरदार एक त्याग करने वाले लड़के का है तो फिल्म ‘रॉकस्टार’ में उन्होंने एक दिल टूटे हुए
आशिक का किरदार निभाया है।
वहीं ‘बर्फी’ एक गूंगे-बहरे लड़के की कहानी है। पर अब काफी अरसे बाद वे एक नॉर्मल फन लविंग लड़के की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
रनबीर की नई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के फस्र्ट लुक को देखकर तो यही लगता है कि वे इसमें एक रोमांटिक लड़के की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
अब देखना यह है कि कहीं इसमें भी दर्शकों के लिए कोई सरप्राइज न छुपा हो।






