करन की पार्टी में रानी को देख, नाराज हो गए फैन्स!

अगर आपके पसंदीदा सेलेब्रिटी के कपड़ों के चुनाव में या उसे पहनने के ढंग में कोई गड़बड़ी हो जाए तो आपको कैसा लगता है? गुस्सा आता है ना। बेशक, क्योंकि किसी को भी यह अच्छा नहीं लगेगा कि उनका पसंदीदा स्टार किसी भी तरह के फैशन ब्लंडर में फंसें।
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि फैशन डिजास्टर का नया शिकार कौन है? तो जान लीजिए वो हैं आपकी खंडाला गर्ल... रानी मुखर्जी!
रानी भारतीय पहनावे में काफी सुंदर दिखती हैं। मगर फिर भी रानी अक्सर अजीबोगरीब कपड़ो में दिख जाती हैं। अपने इन्हीं पहनावों के कारण वह फैन्स और फैशन एक्सपर्ट्स की आलोचनाएं भी झेलती रहती हैं।
करन जौहर के जन्मदिन की पार्टी में रानी एक बार फिर कुछ अलग लुक में नजर आईं। रानी ने पार्टी में स्टील ग्रे कलर की अजीब सी ड्रेस पहन रखी थी। लेकिन क्या यह पहली बार है जब रानी ने अपने फैन्स को निराश किया हो? नहीं।
हम आपको उनकी कुछ पिछली तस्वीरें दिखाते हैं जिनमें वह कुछ अलग और अजीब ड्रेस पहने नजर आईं...
जानिए रानी मुखर्जी को...
रानी मुखर्जी बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है। रानी के पिता राम मुखर्जी एक निर्देशक रह चुके हैं और उनकी मां एक गायक। उनका भाई राजा भी फिल्म निर्देशक है। अभिनय के दम पर अपने नाम का लोहा मनवाने वाली काजोल भी उनकी रिश्तेदार हैं।
रानी मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत "राजा की आएगी बारात"से की पर वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही। इससे पहले उन्हें अपने पिता की बंगाली फिल्म "बियेर फूल(1992)"में एक छोटा किरदार करने को मिला था। उनके पारिवारिक मित्र सलीम अख्तर ने "आ गले लग जा" (1994) में उन्हें रोल दिया था जिसे रानी के पिता ने ठुकरा दिया था जिसके बाद वह किरदार उर्मिला मातोंडकर को मिला।
2005 में वे बॉलीवुड के शीर्ष 10 शक्तिशाली लोगों में सिर्फ एक महिला थीं। रानी ही एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिसे फिल्मफेयर ने 3 साल लगातार (2004-2006) बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री घोषित किया।







